फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर में कूदे युवक का मिला शव

Mon, 22 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के भेड़िहारी गोसाईंपुर निवासी एक युवक का सोमवार को शव मिला। युवक तीन दिन पहले नहर में कूदा था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़िहारी गोसाईंपुर निवासी 28 वर्षीय सोनू उर्फ सुनील प्रसाद की मानसिक हालत ठीक नहीं था। तीन दिन पहले वह नहर में कूद गया था। तभी से लापता था। घर वाले तलाश कर रहे थे।
सोमवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में उनका शव बरामद किया गया। इस संबंध में खड्डा के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि नहर में युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना पर परिजन पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें