फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन दिन से लापता छात्रा का पेड़ से लटका मिला शव

Mon, 03 Aug 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
किन्नर पट्टी के पास बागीचे में लापता किशोरी की शव मिलने के सुचना पर जुटी भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार क्षेत्र के किन्नरपट्टी स्थित कुड़वा नाला के पास लीची बाग में रविवार को दसवीं की छात्रा का शव पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। वह तीन दिन से लापता थी। शव से दुर्गंध आने के कारण आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की मौत दो दिन पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
माघी कोठिलवा के बलुआ धूमनगर के एक व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री शुक्रवार दोपहर से लापता थी। उस समय उसके पिता बाहर थे, जबकि उसकी मां मायके गई थीं। शनिवार शाम घर लौटने के बाद उन्होंने परिजनों के साथ बेटी की तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

रविवार सुबह किशोरी की मां ने जटहा बाजार थाने में तहरीर देकर गांव के एक युवक और उसके परिजनों पर बेटी को छिपाने तथा किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि किन्नरपट्टी चौराहे के पास कुड़वा नाला किनारे लीची बाग में किशोरी का शव पेड़ से लटक रहा है। पुलिस मौके पर आई और शव को उतरवाया।
महिला ने शव की पहचान अपनी पुत्री के रूप में की। शव से उठ रही दुर्गंध को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

किन्नर पट्टी के पास बागीचे में लापता किशोरी की शव मिलने के सुचना पर जुटी भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें