फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव पुलिया के नीचे पानी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता युवक का शव पुलिया के नीचे पानी में मिला
विज्ञापन

कुबेरस्थान (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के सिंघनजोड़ी गांव के 22 वर्षीय युवक का शव सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे बगल के गांव पिपरा सुजन के दक्षिण पुलिया के नीचे पानी में मिला। वह रविवार की रात से ही लापता था। सूचना मिलने पर सीओ सदर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना था कि युवक को मिर्गी आने की बीमारी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिंघनजोड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय वशिष्ठ रविवार की रात करीब आठ बजे भोजन करने के बाद परिजनों को बिना कुछ बताए घर से निकला था। उसके बाद से घर नहीं आया था। घरवालों ने रात में उसकी काफी खोजबीन की थी। सोमवार को भी दिन में उसकी तलाश होती रही। इसी बीच शाम को लगभग साढ़े चार बजे कुछ चरवाहे बकरी चराने के लिए पुलिया के पास पहुंचे तो पानी में शव देखकर शोर मचाया। गांव के कुछ अन्य लोग भी वहां पहुंचे और कुबेरस्थान पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसओ कुबेरस्थान उमेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त सिंघनजोड़ी गांव निवासी वशिष्ठ के रूप में हुई। जैसे ही वशिष्ठ के परिजनों को उसके मौत की सूचना मिली, उसके घर में कोहराम मच गया। इधर, घटना की सूचना पर सीओ सदर संदीप वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें