फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेलवे स्टेशन के बाहर बुजुर्ग का शव मिला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। रेलवे स्टेशन के मेन गेट के बाहर बृहस्पतिवार सुबह 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यात्रियों की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने जांच के बाद जीआरपी पडरौना को सूचना दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के वार्ड नंबर तीन कालिकापुर निवासी परमानंद झा (75) पुत्र जागेश्वर झा के रूप में हुई। बताया गया कि वह लंबे समय से कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के आसपास रहकर भीख मांगता था।
बुधवार रात वह स्टेशन के मेन गेट के बाहर सोया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे यात्रियों ने उसे काफी देर तक अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। जांच में बुजुर्ग के मृत होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद जीआरपी पडरौना को सूचना दी गई।
विज्ञापन

आरपीएफ कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार ने बताया कि शव जीआरपी को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें