फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पोखरे में उतराया मिला वृद्ध का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के लिए खंगाले जाएंगे सीसीटीवी कैमरे, घर वालों में मची चीख-पुकार
विज्ञापन

हाटा के इंदिरा नगर वार्ड की घटना
हाटा। नगर पालिका परिषद हाटा के इंदिरा नगर वार्ड में शुक्रवार को पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और नगरपालिका के अधिकारियों ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पोखरे में वृद्ध कैसे गया, सीसीटीवी फुटेज की मदद से इसकी जांच की जा रही है।
करमहा रोड स्थित इंदिरा नगर निवासी हरीलाल गोंड (70) शुक्रवार शाम को वार्ड के विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित पोखरे की ओर जाते दिखाई दिए। कुछ देर बाद लोगों ने उनको पानी में देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें पोखरे से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद पुलिस और नगर पालिका प्रशासन को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार जितेंद्र पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। नायब तहसीलदार जितेंद्र पांडेय ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पोखरे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। पीड़ित परिवार को शासन के नियमानुसार निर्धारित सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें