फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क अचेत होकर गिरे होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बा के मछली मंडी के पास पैदल बाजार की तरफ जा रहे एक होमगार्ड अचानक अचेत होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर आई पुलिस उन्हें अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया इमिलिया निवासी छोटेलाल गुप्ता (42) तुर्कपट्टी थाने में बतौर होमगार्ड तैनात थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जरूरी काम बता पैदल ही घर से निकले। करीब साढ़े तीन बजे तमकुहीराज कस्बा के मछली मंडी के पास वे अचेत होकर सड़क पर गिर गए। मौजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भिजवाया, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष तमकुहीराज चंद्रभान सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें