फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नदी में डूबे युवक का शव मिला, मची चीख-पुकार

Wed, 15 Oct 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रहसू जनूबीपट्टी में परिजनों से बात करते फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा व तहसीलदार धर्मवीर सिं
विज्ञापन
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के रहसू जनूबीपट्टी गांव के पास पुरैना घाट के सामने कुकुत्था नदी पार करते समय सोमवार को एक युवक डूब गया था। सूचना पर मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम नदी में खोजबीन शुरू की। टीम ने करीब नौ किलोमीटर दूर बंजरिया पुल के पास शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रहसू जनूबीपट्टी के मुसहर बस्ती निवासी बासुदेव राजभर (40) सोमवार की दोपहर कुलकुला जंगल में लकड़ी काटने गया था। वहां से वह लकड़ी लेकर घाघी नदी पार कर रहा था। उसी दौरान नदी की तेज धारा में खुद को संभाल नहीं सका और डूब गया। साथियों ने घटना की परिजनों सहित गांव के लोगों की दी।
जानकारी होते ही गांव के लोगों ने काफी दूर तक उसकी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नही चल सका। देर शाम कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। मंगलवार को फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने अधिकारियों से बात कर परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मंगलवार को नर्वदेश्वर मिश्र की अगुवाई में पहुंची एसडीआरएफ की टीम नदी में शव की तलाश में जुट गई। काफी देर के प्रयास के बाद टीम ने बासुदेव का शव घटना स्थल से करीब नौ किलोमीटर दूर बंजरिया पुल के पास बरामद किया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने कोटेदार को तत्काल राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस संबंध में एसओ चौराखास अजय कुमार पटेल ने बताया कि बंजरिया पुल के पास एसडीआरएफ की टीम ने नदी से बासुदेव का शव बरामद किया है।
विज्ञापन

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें