फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उदितपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
विज्ञापन

फरेंदा। क्षेत्र के उदितपुर के गिरधरपुर के समीप बृहस्पतिवार की रात में करीब दो बजे रेलवे ट्रैक पर गांव के एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आनंदनगर-नौतनवा रेलखंड पर उदिपुर के गिरधरपुर समपार फाटक के समीप बृहस्पतिवार की रात में करीब दो बजे गोरखपुर की तरफ जाने वाली ट्रेन संख्या 18201 के चालक ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव देखा। इसकी सूचना उसने आनंदनगर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक के शव के शिनाख्त में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास स्थित गांव के लोगों से जानकारी जुटाई। युवक की पहचान उदितपुर निवासी संतराम (41) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने बताया कि संतराम रात में रेलवे ट्रैक के किनारे शौच के लिए गए हुए थे। जहां वह गिर गए। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की गई है, घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें