फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पारिवारिक कलह से परेशान युवक का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 23 माधवपुरम (मंगूरही) में सोमवार शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

माधवपुरम निवासी अजय पुत्र मुनेब (24) कुछ दिनों से पारिवारिक कलह से परेशान चल रहा था। सोमवार शाम वह घर में बने अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद घटना की जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई।
परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इत्यानंन्द पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें