फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर में उतराया मिला टायल्स मिस्त्री का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से एक दिन पहले शाम को परिजन से बिना कुछ बताए निकले थे
विज्ञापन


हाटा-पिपराइच मार्ग पर सहजौली नहर पुल के नीचे पानी में लोगों ने देखा मिस्त्री का शव

अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग पर शुक्रवार सुबह सहजौली नहर पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पानी में उतराया मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घर वालों ने हत्या का संदेह जताते हुए जांच की मांग की है।
मृतक की पहचान अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी सुभाष प्रसाद (58) के रूप में हुई। सुभाष की पत्नी कमली देवी ने बताया कि सुभाष प्रसाद टाइल्स के मिस्त्री थे। वह काम मिलने पर बाहर जाते थे और शाम को घर लौट आते थे। बृहस्पतिवार को वे काम पर नहीं गए थे। शाम को वे घर से बिना कुछ बताए निकले और काफी देर तक वापस नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने उनकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह नहर में शव मिलने की खबर सुनकर परिजन हाटा-पिपराइच मार्ग पर शुक्रवार सुबह सहजौली नहर पुल के नीचे पहुंचे और सुभाष के रूप में पहचान की। सुभाष प्रसाद के तीन लड़के हैं। तीनों आजीविका कमाने के लिए बाहर गए हुए हैं। इस घटना से मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कमली देवी ने बताया कि उन्हें पति के अचानक जाने का कारण नहीं पता है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें