परिजनों के मुताबिक 22 वर्षीय सचिन चौहान शनिवार की शाम अपने एक दोस्त के साथ घर निकला था। रविवार की सुबह उसके मौत की सूचना मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना पर आए बरवापट्टी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल में जुटी है।