खड्डा। खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग गांव के नौका टोला में मंगलवार सुबह 40 वर्षीय युवक का शव घर में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मठिया बुजुर्ग निवासी सुधीर प्रसाद (40) दिल्ली में रहकर काम करते थे। एक माह पहले ही घर आए थे। परिजन का आरोप है कि एक जमीन को लेकर गांव के व्यक्ति से चल रहे विवाद के कारण कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच भी तनाव था। सोमवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी पड़ोस के घर में जाकर सो गई। मंगलवार सुबह घर लौटने पर पत्नी ने सुधीर का शव पंखे से लटका देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। सुधीर के दो बच्चे हैं। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।