फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नेपाल सरकार को सौंपे जाएंगे शव, नहीं होगा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। नेपाल में त्रासदी के बाद नारायणी नदी में बहकर आ रहे शवों का पोस्टमार्टम जिला प्रशासन नहीं कराएगा। अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत केंद्र सरकार के आदेश के बाद नदी से बरामद शवों को नेपाल सरकार को सौंपा जाएगा। मोर्चरी में सिर्फ छह डीप फ्रीजर होने से शनिवार को मिले तीन शवों को एम्स गोरखपुर भेजा गया।
विज्ञापन

नेपाल से गृहस्थी के साथ नारायणी नदी में शव बहकर आ रहे हैं। नदी के किनारे बंधों पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के अलावा गोताखोरों और राजस्वकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। नदी में मिल रहे शवों को निकलवा कर मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को खड्डा के तीन नंबर ठोकर पर तीन शव, शुक्रवार को तीन नंबर ठोकर पर एक महिला और बरवापट्टी थाना क्षेत्र में नारायणी नदी से दो पुरुषों के शव मिले थे।
शनिवार को मिले तीन शवों को आपदा टीम की मदद से पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मोर्चरी हाउस में जगह नहीं होने से इन शवों को गोरखपुर मोर्चरी हाउस भेजा गया। जिला प्रशासन का कहना है कि नारायणी नदी से बरामद शवों का पोस्टमार्टम अग्रिम आदेश तक नहीं कराया जाएगा। दो राष्ट्र का मामला होने से शवों को नेपाल को सौंपा जाएगा। अभी तक मिले शवों की रिपोर्ट केंद्रीय मंत्रालय को भेज दी गई है। निर्देश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। नेपाल को सौंपने से पहले प्रशासन साक्ष्य के तौर पर शव का डीएनए सैंपल सुरक्षित करेगा।
विज्ञापन

मोर्चरी से उठ रही दुर्गंध
नारायणी नदी में बह कर आ रहे शव सड़ चुके हैं। उसे मोर्चरी में कई दिनों तक रखना मुश्किल है। शवों से दुर्गंध उठ रही है। जिला प्रशासन जल्द से जल्द इन शवों को नेपाल सरकार को सौंपने का प्रयास कर रहा है।
-
-नारायणी नदी में जो अज्ञात शव मिले हैं, उसका डीएनए सैंपल लिया जाएगा। शवों का पोस्टमार्टम नहीं होगा। नेपाल को सौंपा जाएगा। इसके लिए शासन स्तर पर टीम काम कर रही है। काठमांडो से कोऑर्डिनेशन किया जा रहा है। अग्रिम सूचना मिलते ही शवों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें