फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेसिक बाल रायफल शूटिंग में फारुक व समीना बने जिला चैंपियन

विज्ञापन
मंसाछापर समाज कल्याण इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय बेसिक बाल राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में निशाना ल
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के समाज कल्याण इंटर कॉलेज मंसाछापर में सोमवार को जिला स्तरीय बेसिक बाल रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न ब्लॉकों से आए 64 प्रतियोगियों ने 10 मीटर रायफल शूटिंग स्पर्धा के जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय खेसिया के फारुक 11 अंक लेकर जिला चैंपियन बने। बालिका वर्ग में 9 अंक लेकर समीना खातून चैंपियन रहीं। प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश मिश्र की तरफ से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रतियोगिता के दौरान आयोजक, कोच व प्रशिक्षक नंद किशोर यादव के निर्देश में सभी प्रतिभागियों को 5-5 राउंड रायफल शूटिंग कराई गई, जिसमें कुल 12 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग के कुल 07 प्रतिभागियों में से समीना खातून, किस्मत गुप्ता, अस्मिता, श्वेता व गुड़िया गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि संजना चौहान व रिद्धि सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग में फारुक, शिवम, फैजान व अखंड पांडेय ने प्रथम स्थान तथा एक प्रतिभागी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऑलराउंड प्रदर्शन के आधार पर जूनियर बालक वर्ग में यूपीएस मंसाछापर के फारुक 11 अंक प्राप्त कर जिलास्तर पर चैंपियन बने, जबकि बालिका वर्ग में समीना खातून 09 अंक लेकर जिला चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश मिश्र ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण और बेसिक शिक्षा क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। शूटिंग जैसे खेल में बच्चों का यह शानदार प्रदर्शन सराहनीय है। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद यादव, मंत्री मुहिउद्दीन अंसारी, अवधेश प्रसाद, ओमकार चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें