फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अवैध खनन में संलिप्त नाव को जेसीबी से तुड़वाया

Tue, 24 Sep 2024 06:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र से गुजर रही छोटी गंडक नदी से अवैध तरीके से बालू खनन की सूचना पर खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने सोमवार को छापा मारा। बालू लदी एक नाव को जेसीबी से तुड़वा दिया। भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गए।
विज्ञापन

कसया तहसील क्षेत्र के परवरपार गांव के बगल से होकर बहने वाली छोटी गंडक नदी में अवैध बालू खनन का धंधा चल रहा था। सोमवार दोपहर तीन बजे खनन अधिकारी ने रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार घाट पर पहुंचे। अवैध तरीके से बालू खनन किया जा रहा था। मजदूरों ने गाड़ी देखी तो बालू लदी नाव, फावड़ा, बाल्टी छोड़कर नदी में कूदकर भाग निकले। खनन अधिकारी ने चालक व गार्ड के सहयोग से बालू लदी नाव को कब्जे में ले लिया और बालू को नदी में फेंकवा दिया और नाव को जेसीबी से तुड़वा दिया। मौके पर कोई धंधेबाज पकड़ में नहीं आया।
इस संबंध में खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर छापा मारा गया था। मौके से बालू लदी एक नाव मिली जिसको जेसीबी से तोड़वा दिया गया है। अवैध धंधे के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें