पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को तहसीलदार की अध्यक्षता में शहर में तैनात बीएलओ की बैठक हुई। इसमें तसीलदार ने जिले के बीएलओ को डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
तहसीलदार अभिषेक मिश्र ने कहा कि नगर पालिका परिषद पडरौना में पढ़ने वाले बूथों पर गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन का कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है। इस कार्य में तेजी लानी होगी। उन्होंने सदर लेखपाल योगेंद्र गुप्ता को डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि बीएलओ के क्षेत्र में फॉर्म गणना प्रपत्र अतिशिघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि उनका डिजिटाइजेशन तहसील स्तर पर कराया जा सके।
इस दौरान सभासद प्रमोद श्रीवास्तव, ओबेदुल्ला अंसारी, करीम अंसारी, मोइनुद्दीन, छोटे, संतोष गुप्ता, सौरभ सिंह, बलवंत, श्याम कुमार आदि मौजूद रहे।