फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसआईआर ड्यूटी में तैनात बीएलओ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (कुशीनगर)। रामकोला विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 109 में सघन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) ड्यूटी में तैनात बीएलओ की मंगलवार तड़के तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर एम्स ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि एसआईआर की जटिल और थकाऊ ड्यूटी के कारण वह तनाव में थीं।
विज्ञापन

ग्राम सभा सुम्हाखोर के बरवा कला टोला निवासी मंजू देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। वह बीएलओ की ड्यूटी भी संभाल रही थीं। इन दिनों एसआईआर का कार्य कर रही थीं। परिजनों के अनुसार, सोमवार को ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने भोजन किया और सो गईं। मंगलवार तड़के करीब पांच बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें एम्स गोरखपुर ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कप्तानगंज के एसडीएम विनोद गुप्ता ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मंजू देवी बीएलओ की ड्यूटी बिना किसी अतिरिक्त दबाव के कुशलतापूर्वक निभा रही थीं। उन्होंने बताया कि बीएलओ का कार्य अंतिम चरण में है तथा सहयोग के लिए एक शिक्षक की भी ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें