बांहों में काली पट्टी बांधकर न्यायिक कार्य बंद रखकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। एसडीएम और तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ के तहसील इकाई के महामंत्री हीरा पांडेय की अगुवाई में वकीलों का आंदोलन पांचवें भी दिन भी जारी रहा। शनिवार को अधिवक्ताओं ने बांहों में काली पट्टी बांधकर न्यायिक कार्य बंद रखकर प्रदर्शन किया।
अधिवक्ताओं ने एसडीएम, तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने के बाद मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप था कि मनमाने तरीके से मुकदमों में आदेश किए जा रहे हैं ।
लिपिक और कर्मचारी समय से अपने पटल पर नहीं बैठते, जिससे तहसील अपने काम से पहुंचने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक वह आंदोलन जारी रखेंगे।
इस दौरान अधिवक्ता संघ के तहसील इकाई के अध्यक्ष मिर्जा एक्तेदार हुसैन, तेज बहादुर मिश्र, जयप्रकाश पांडेय, अरुण सिंह, रामप्रताप सिंह, विनोद मिश्र, संजय पांडेय, परमहंस कुमार, राजनंदन मौजूद रहे।