संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें आवास विकास कालोनी को मलोरना की जगह कहीं और पर कराएं जाने की मांग की गई है।
भाकियू के खलीलाबाद तहसील अध्यक्ष राम सागर चौधरी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मलोरना से होकर नई रेलवे लाइन बन रही है। इसके साथ ही बालू शासन से चकदही तक रिंग रोड भी प्रस्तावित है। इन दोनों परियोजनाओं के इस क्षेत्र से गुजरने से तमाम किसान भूमिहीन हो जाएंगे। इस बीच आवास विकास कालोनी भी मलोरना में बनाए जाने का प्रस्ताव है। ऐसे में ग्रामवासियों की भावनाओं को देखते हुए आवास विकास कालोनी किसी दूसरे स्थान पर बनाया जाए।
ज्ञापन देने वालों में रमाशंकर यादव, गणेश चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी, ओम प्रकाश आदि शामिल रहे।