फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिघरा। बखिरा में दलित नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बखिरा थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र की पीड़िता ने 18 मार्च शिकायत में बताया कि वह अनुसूचित जाति की नाबालिग है। आरोपी मनोज निषाद ने उसे शादी का झांसा देकर लगातार यौनशोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने इनकार कर दिया और उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी मनोज निषाद को गिरफ्तार किया। न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें