फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

Thu, 12 Apr 2018 11:57 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ध्ारने पर बैठे - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
 पडरौना।       बृहस्पतिवार को नगर के गांधी पार्क में भाजपा कार्यकर्ता एक दिवसीय ‘लोकतंत्र बचाओ’ उपवास पर बैठे रहे। कार्यकर्ताओं ने विपक्ष पर देश की विकास यात्रा को बाधित करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान व नौजवान को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।       
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन के 10 बजे से गांधी पार्क में भाजपा कार्यकर्ता ‘लोकतंत्र बचाओ’ उपवास पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिषद सदस्य लल्लन मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। देश के विकास में विपक्ष सहयोग देने के बजाय संसद की कार्यवाही को बाधित कर रही है।
 
कार्यक्रम को जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, श्याम मुरली मनोहर मिश्र, मोहन चौहान, बंका सिंह, चंद्रभान कुशवाहा, रितिक सिंह गौतम आदि ने भी संबोधित किया।      इस दौरान सुनील चौहान, कपिलदेव श्रीवास्तव, विवेकानंद शुक्ल, अनिल मिश्र, प्रदीप पांडेय, ओमप्रकाश गुप्ता, राजू जायसवाल, किशोर यादव, अशोक यादव, मोहन खरवार, रमेश मिश्र, संजीव दीक्षित, राधेश्याम दीक्षित, प्रमोद साहा, नवनीत तिवारी, दुर्गेश मिश्रआदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।        
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें