फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात और हिमाचल की जीत पर जताई खुशी

Mon, 18 Dec 2017 11:30 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
पडरौना में पटाखे फोड़कर खु‌शी जताते बीजेपी कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पडरौना। 
विज्ञापन

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुुनाव में भाजपा की जीत पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के उत्साह का ठिकाना नहीं था। उन्होंने जगह-जगह पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी साझा की। 
पडरौना नगर में नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल चौराहे पर एकत्र होकर पटाखे फोड़े। इन कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलाईं। विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और कुशल नेतृत्व ने पार्टी को एक बार फिर गुजरात में जीत दिलाई। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा बहुमत से जीती। इस दौरान मनीष जायसवाल, अरविंद कुशवाहा, हिमांशु श्रीवास्तव, छोटू साह, रविंद्र साह, दीपक जायसवाल, दीपक श्रीवास्तव, विकास चौबे, विवेक श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, हर्मिंदर जायसवाल, हरिहर साह, राजेश साह, सन्नी पटेल, कुंदन साह, टीपू व्याहुत आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

कठकुइयां मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भी पार्टी की गुजरात और हिमाचल में जीत पर खुशी जताई गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं। इस दौरान मंडल महामंत्री प्रभुनाथ गुप्ता, मोहन खरवार, रमेश मिश्रा, मारकंडेय दुबे, शंकर मिश्रा, सोनू पांडेय, शिव प्रसाद चौहान, भभूती गुप्ता, जितेंद्र मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

हाटा प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा की अगुवाई में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। इस दौरान उदयभान कुशवाहा, अमर केडिया, ज्योति शंकर पांडेय, बाबूनंदन सिंह, भीष्म पितामह गुप्ता, मनीष रूंगटा, अवधेश कुशवाहा, विनोद, रामू गुप्ता मौजूद थे। कसया प्रतिनिधि के अनुसार गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधान सभा चुनाव का परिणाम जानने के लिए लोग सुबह से ही टेेेलीविजन के आगे बैठे रहे। जैसे ही चुनाव नतीजे भाजपा के पक्ष में आए, जिला संयोजक ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल की अगुवाई में भाजपा के लोगों ने कसया के गांधी चौक पर इकट्ठा होकर पटाखे फोड़े तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी ख़ुशी का इजहार किया। इस दौरान जिला मंत्री प्रमोद पांडेय, राकेश कुमार, कृष्णा राय, चंदन राय, पिंटू, राजाराम गौड़, मनोज गुप्ता, दिलीप वर्मा, मनीष, अशोक त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।  रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने के बाद पदाधिकारी और कार्यकर्ता रामकोला तिराहे पर एकत्र हुए। वहां मोदी मिशन के जिला उपाध्यक्ष आदित्य मिश्रा की अगुवाई में अजीत गोविंद राव, गौतम गोविंद राव, दिनेश गोंड, गोरख, कुंदन, राजन, अनुज आदि ने एक-दूूसरे के साथ इस जीत की खुशी साझा की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें