फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 5 लाख से ज्यादा सदस्य बनाएगी भाजपा : लल्लन

Sun, 25 Aug 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। शनिवार को कस्बे में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल के कैंप कार्यालय में सदस्यता के विषय में बैठक हुई। बैठक में मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही व अभियान के जिला प्रमुख लल्लन मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि जनपद में 5 लाख से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। एक सितंबर से मिस्ड काल से सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक बूथ पर 200 सदस्य बनेंगे। सांसद को 20 हजार तथा हर विधायक को 10 हजार सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है। नगरपंचायत अध्यक्ष को एक हजार सदस्य बनाना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, आलोक तिवारी, नर्वदा पाठक, सुप्रियमय मालवीय, राजेश्वर सिंह, विजय कनौजिया, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें