रामकोला। क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामबर बुजुर्ग के टोला सिहुलिया मठियां के पुल के समीप सड़क की पटरी के किनारे पानी भरे गड्ढे में शनिवार की सुबह 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर उसकी साइकिल पड़ी थी।
सिहुलिया मठियां रामबर बुजुर्ग के रहने वाले धनपत पटेल शुक्रवार सायं साइकिल से घर से निकले थे, लेकिन लौटे नहीं। गांव के समीप गड्ढे में शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह प्रायः नशे में धुत रहतेे थे। कल शाम को भी नशे में धुत थे। वह नहर की पटरी के किनारे गड्ढे में गिर गए और मौत हो गई। एसएचओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।