भाजपा की महिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता सम्मानित
महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति सरकार संवदेनशील : विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर स्थित विधायक आवास पर बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान उनका माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए स्वरोजगार के समुचित अवसर उपलब्ध करा रही है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के हितों को लेकर गंभीर है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान कराना हमारी प्राथमिकता है। महिलाएं अपने अधिकार को जानें और उसके अनुकूल कार्य व्यवहार करें। इसके पूर्व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समारोह की शुरुआत हुई। इसके बाद वंदेमातरम गीत हुआ। इसके बाद विधायक की पुत्रवधू गुंजन त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, जिला महामंत्री रुपम सिंह, जिला मंत्री सुषमा शर्मा, मुन्नी तिवारी अर्चना चौबे, जिला उपाध्यक्ष नूतन दुबे, वंदना ठाकुर, साबिरा बेगम, इंद्रावती देवी, जिला मीडिया प्रभारी पूनम जायसवाल, सरिता मिश्रा, सुगंधा सिंह, गिरिजा साहू, सलमा परवीन को सम्मानित किया। इस दौरान अनिल प्रताप राव, अमरचंद जायसवाल, बृजेश सिंह, अनिल शुक्ल, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, सुनील पांडेय, रजनीश श्रीवास्तव, अनिल मल्ल समेत अन्य लोग मौजूद थे।