कसया। सांसद आवास पर जिला प्रभारी संतराज यादव और क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्रदत्त शुक्ल की संयुक्त अगुवाई में हाटा और कसया विधानसभा के भावी उम्मीदवारों के साथ 22 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी के गोरखपुर के कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक कर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जुलाई को गोरखपुर में एम्स के लिए भूमि पूजन के अलावा कुछ अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को सांसद राजेश पाण्डेय के कसया स्थित आवास पर हाटा और और कुशीनगर विधानसभा से टिकट के दावेदारों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्रदत्त शुक्ल ने बारी-बारी से दोनों विधानसभाओं से टिकट के दावेदारों और पार्टी पदाधिकारियों को पीएम के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के दौरान कुछ पदाधिकारियों ने पीएम के कार्यक्रम की सफलता के सिलसिले में कुछ सुझाव भी दिया। इस पर सहमति जताते हुए उसके अनुरूप कार्य करने के लिए कहा गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों और पार्टी पदाधिकारियों को बैठक के दौरान आगाह किया कि पीएम की यह यात्रा हमारे लिए अग्निपरीक्षा है। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को ही तरजीह दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक अतुल सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, अशोक मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष तारा प्रसाद सिंह, जगदंबा सिंह, अखिलेश मिश्र, सतीश मणि त्रिपाठी, पप्पू नाथानी, सांसद प्रतिनिधि अवधेश प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, अमरचंद जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य नीतिश यादव, पवन केडिया, विजय शुक्ल आदि मौजूद रहे।