फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा पदाधिकारियों ने की पार्टी के अभियान की समीक्षा

Wed, 13 Mar 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा कार्यालय में मंगलवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे लाभार्थी सम्पर्क अभियान, माइक्रो डोनेशन, झुग्गी झोपड़ी सम्पर्क अभियान, बूथ की बैठक, विकसित भारत वीडियो वैन, विकसित भारत सुझाव पेटिका अभियान की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नए भारत को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है। यहां हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने के साथ स्वच्छ माहौल में रहने की गारंटी मिली है। प्रधानमंत्री बीते दस वर्ष में कुशीनगर में विकास और विश्वास के नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। लोकसभा चुनाव शुरू होने की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसलिए सभी अभियान सफल हो इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर लगना होगा। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, रामेश्वर कुशवाहा, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, राणा प्रताप राव, संतोष दत्त राय, अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, रमेश सिंह, मनोज जायसवाल आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान सीता सिंह, विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, बाबूनन्दन सिंह, बलिराम यादव, पप्पू नाथानी, विश्वरंजन कुमार आनन्द, नमो नारायण मौर्य, शुभम दीक्षित, डॉ. निलेश मिश्र, राधेश्याम दीक्षित, मार्कंडेय शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें