फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियाें को किया नमन

Thu, 15 Aug 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। भाजपा नेताओं ने बुधवार सुबह दस बजे हल्की बारिश के बीच क्षेत्र के जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय तथा तुर्कपट्टी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ-सफाई की तथा माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

दुर्गेश राय ने कहा कि सभी के साथ समान भाव रखना और सत्य तथा ईमानदारी की राह पर चलना ही श्रेष्ठ भारत के निर्माण की प्रथम सीढ़ी है। इसी प्रकार भेलेयां स्थित शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की प्रतिमा पर श्रीनिवास राय, छहूं स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व. काशीनाथ सिंह के समाधि स्थल पर जय प्रकाश मिश्र और नागेंद्र सिंह, जनता इंटर कॉलेज सोहंग स्थित स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मंत्री स्व रामधारी शास्त्री की प्रतिमा पर भाजपा नेता राजेश दुबे, चंद्र प्रकाश यादव चमन व राणा सिंह तथा महुअवां बुजुर्ग के श्रीराम पट्टी गांव स्थित स्व राजाराम लाल श्रीवास्तव की समाधि स्थल पर विद्याधर ओझा, विपिन लाल श्रीवास्तव व शैलेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान भाजपा नेता प्रमोद पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, अखिलेश कुमार शुक्ला, दिनेश सिंह, दीपक गोंड, रंजीत चौहान, नीतीश सिंह व कन्हैया गोंड आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें