फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महंगाई रोकने में विफल है भाजपा सरकार’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘महंगाई रोकने में विफल है भाजपा सरकार’
विज्ञापन

पडरौना। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से बुधवार को जिले में दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। इस दौरान जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि का विरोध कर उसे वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में नीति और रणनीति की कमी की वजह से सरकार हर मोर्चे पर विफल है। आपराधिक घटनाओं के साथ महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से बाजार में मिलने वाली सभी वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं। इसके बाद पडरौना नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जहीरुद्दीन की अगुवाई में हस्ताक्षर अभियान चलाकर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान मसूद अंसारी, उपेंद्र प्रताप सिंह, जाहिद कुरैशी, अल्ताफ कुरेशी, असलम अंसारी, दिवाकर यादव, देवेंद्र सिंह, मोहम्मद सैफ, फैयाजुल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें