फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को प्रत्याशी बनाने पर पुतला जलाया

Thu, 19 Jan 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने विधायक का पुतला जलाया।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में भाजपा हाईकमान की ओर से फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक को फिर प्रत्याशी घोषित किया जाना कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा। इसके विरोध में बुधवार को भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने विधायक व प्रत्याशी गंगा सिंह कुशवाहा की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और उसे जलाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के दुमही गांव के तिराहे पर भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री दुदही जितेंद्र गुप्त की अगुवाई में कई कार्यकर्ता ने भाजपा के वर्तमान विधायक व घोषित प्रत्याशी गंगा सिंह कुशवाहा के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इन लोगों ने दुमही गांव के तिराहे से विधायक की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और गांव का भ्रमण करने के बाद पुन: उसी स्थान पर पहुंचकर उनका पुतला जलाकर नारेबाजी की।

जितेंद्र गुप्त का कहना था कि विधायक की तरफ से गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। इन लोगों ने विधायक पर धन उगाही और भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया और पार्टी हाईकमान से किसी युवा प्रत्याशी को टिकट दिए जाने की मांग की। शवयात्रा और पुतला दहन में मनोज तिवारी, चंचल कुशवाहा, पप्पू गुप्त, जनार्दन प्रजापति, भगवती तिवारी, राजकुमार गुप्त, राम नारायण गुप्त, आनंद मद्धेशिया, आशनारायण खरवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें