फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : पोल्ट्री फॉर्मों से लिए गए नमूने

Mon, 19 May 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पशु पालन विभाग सक्रिय हो गया है। रविवार को पशुधन प्रसार अधिकारी ने समउर क्षेत्र के कई गांवों में स्थित पोल्ट्री फॉर्मों का निरीक्षण किया। उन्होंने फार्मों से मुर्गियों के सैंपल एकत्र कर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के परसौनी, गगुआ, लक्ष्मीपुर, बगही आदि गांव स्थित पोल्ट्री फार्मों पर अधिकारियों की टीम पहुंच कर जांच के लिए सैंपल लिया। पशुधन प्रसार अधिकारी सुनील सिंह और महेश गोंड़ ने बताया कि फिलहाल किसी फार्म में बीमारी के लक्षण नहीं दिखे हैं, लेकिन एहतियातन यह कदम उठाया गया है। फार्म संचालकों को साफ-सफाई और जैव सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मुर्गी फार्म संचालकों से किसी भी असामान्य लक्षण दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू एक गंभीर संक्रमण है, जो पक्षियों से इंसानों में भी फैल सकता है, इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें