मथौली। क्षेत्र के गांव भूडाडीह के टोला चिऊरापाली निवासी एक व्यक्ति के बरामदे में रखा बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कप्तनागंज पुलिस को दिए तहरीर में चिऊरापाली निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि वे रविवार की रात रोज की तरह अपनी बाइक घर के बरामदे में खड़ी कर सोने चले गए। सोमवार की सुबह जगे तो उनकी बाइक वहां से घायब थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर मिली है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।