फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र में करमैनी-उजारनाथ मार्ग स्थित बरई रजवाहा के पास बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार देर शाम झपट्टा मारकर एक युवक से मोबाइल छीन ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित करमैनी गांव के रामकोला टोला निवासी राकेश कुशवाहा ने बताया कि वह उजारनाथ चौराहे से सोमवार देर शाम घर पैदल जा रहा था। करमैनी-उनारनाथ मार्ग स्थित बरई रजवाहा के निकट मोबाइल से बात करते समय दो बाइक सवार पहुंचे और झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने कहा कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें