जौरा बाजार। चौराखास के धुनवलिया चौराहा पर मंगलवार को किराना की दुकान में कोबरा सर्प दिखाई देने से दुकानदार के होश उड़ गए। सपेरे ने रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद दुकानदार ने राहत की सांस लिया।
धुनवलिया चौराहा पर जवाहर जायसवाल की चौराहे पर मकान है। उसी मकान में किराना की दुकान है।वह सपरिवार रहते है। मंगलवार की सुबह जब वह दुकान खोले तो देखा कि दुकान में सर्प है। जवाहर ने तत्काल इसकी सूचना सपेरे को दी।सूचना मिलते ही कसया निवासी साहिल शेख निवासी कसया तत्काल मौके पर पहुंच गए और कोबरा सर्प को पकड़ने का प्रयास करने लगे।काफी देर रात सर्प सपेरे को छकाता रहा।अंत में वह नाली के पाइप में घुस गया।साहिल ने काफी मशक्कत के बाद सर्प को पकड़ उसे दुकान से बाहर निकाल दिया।तब दुकानदार ने राहत की सांस ली।इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।