तमकुहीरोड। सेवरही-पिपरा्घाट मार्ग स्थित तुर्कवलिया गांव के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर ठेला में ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद नाराज बाइक सवारों ने ठेला दुकानदार के साथ मारपीट की। मौजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया और घायलों को सेवरही सीएचसी भिजवाया। यहां घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
सेवरही-पिपराघाट मार्ग स्थित तुर्कवलिया गांव के पास सेवरही कस्बा के गांधी नगर निवासी गोवर्धन केशरी (55) शुक्रवार की रात चाट बेचने के बाद ठेला लेकर घर जा रहे थे। उसी दौरान एक बाइक ने अनियंत्रित होकर ठेला में ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार सिराज अंसारी (22), फिरोज (23) और असलम (18) निवासी राजपुर बगहा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। नाराज घायल युवक ठेला चालक के साथ मारपीट करने लगे। मौजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस समझा-बुझाकर शांत कराया और घायलों को सेवरही सीएचसी भेजवाई, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने बाइक सवार घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। सेवरही पुलिस चौकी इंंचार्ज अनिल शर्मा ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।