फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

Tue, 07 Oct 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के पडरौना मार्ग स्थित वाड़ीपुल के समीप रविवार की देर शाम एक बोलेरो ने बाइक सवार को ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे कसया सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी बालेश्वर यादव (50) कसया में अपना मकान बनाकर रहते हैं। रविवार की देर शाम को किसी कार्य से कसया आ रहे थे। वाड़ीपुल के पास बोलेरो की ठोकर से घायल हो गए। बोलेरो चालक हादसे के बाद वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें