फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Fri, 06 Mar 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में अमवा दुबे गांव के पास एक कार की चपेट में आए बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग घायलों को कुबेरस्थान सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर रुप से घायल हो गए। वहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया, वहां जाते समय एक की मौत हो गई, जबकि घायल दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव तेंदुआ निवासी महेश पासवान (25) और अजी पासवान (24) बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे किसी कार्य से बसडीला पांडेय गए थे। लौटते समय अमवा दुबे गांव के पास कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर सामने से आ रही कार की टक्कर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर आई पुलिस घायल बाइक सवारों को कुबेरस्थान सीएचसी ले गई। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने महेश पासवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजीत पासवान का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें