खडडा। शराब की दुकान के सामने गलत साइड में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक सवार टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।तुर्कहा सीएचसी भेजा गया है। शनिवार की देर शाम खडडा थाना क्षेत्र के बहोर छपरा गांव के चौराहे पर स्थित शराब की दुकान के पास पटरा बल्ली लदी एक ट्रैक्टर ट्राली गलत तरीके से रास्ते में खड़ा करके चालक शराब की दुकान में चला गया था। इसी दौरान संदीप शर्मा 30 निवासी ग्राम लखुआ लखुई बाइक से घर जा रहे थे वे ट्राली से टकराकर गिर पड़े । इनको गंभीर चोट पहुची ,आनन फानन में तुर्कहा सीएचसी भेजा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकान के पास दुकानें बेतरतीब ढंग से लग जाती है और शराब सेवन करने वाले मनमाने ढंग से वाहन खड़ा कर जाम लगा देते हैं,इसके चलते अक्सर दुर्घटना होती है।