फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बसंतपुर नहर में मिली देवरिया के युवक की लाश

Sun, 17 Aug 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अगया गांव के पास बसंतपुर रजवाहा में एक युवक का शव मिला। इसकी जानकारी होने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


अगया गांव के पश्चिम बसंतपुर रजवाहा में स्थित पुल के पास एक युवक का शव लोगों ने पानी में देखा। पुलिस ने शव को लोगों की मदद से बाहर निकलवाया। इस बीच देवरिया के थाना रामपुर कारखाना से पहुंचे लोगों ने शव की शिनाख्त दिलीप मद्धेशिया (25) निवासी राजगद्दी बाजार वार्ड नंबर नौ के रूप में की। चौकी इंचार्ज पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें