दुदही। टैक्सी स्टैंड के पास रविवार को एक ई-रिक्शा चालक सवारी बैठा रहा था। उसी दौरान बाइक सवार अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। बाइक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को दुदही सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर देख तीनों घायलों को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
बांसगांव के बिंद टोला निवासी बनारसी अपने ई-रिक्शा में सवारी बैठा रहे थे। ई-रिक्शा में सवारी के लिए क्षेत्र के पडरौन मड़डूरही निवासी मरियम बैठी थीं। उसी दौरान तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा में ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक व उसमें बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौजूद लोग तीनों घायलों को दुदही सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।