फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मौत

Fri, 06 Mar 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के सपहा मार्ग स्थित नरकटिया बुजुर्ग गांव के पास बाइक सवार सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। पुलिस उसको कसया सीएचसी ले गई। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के जौरा बाजार निवासी दुर्गेश शर्मा बुधवार की शाम बरवा बाजार से कसया की तरफ से आ रहे थे। अभी वे सपहा मार्ग स्थित नरकटिया बुजुर्ग गांव के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में गिरने की वजह से दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस उन्हें कसया सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। कसया एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें