रामकोला। थाना क्षेत्र के बरवा बाजार निवासी बाइक सवार युवकों को कपरधिक्का गांव के सामने डीसीएम ट्रक से आमने सामने की टक्कर हो गई। बाइक पर बैठे एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेने के बाद डीसीएम को थाने लेकर चली गई।
बरवा बाजार निवासी अरमान (18) तथा कलामुद्दीन (20) एक बाइक से धुंआटीकर किसी काम से जा रहे थे, बाइक सलीम चला रहा था। अभी कपरधिक्का गांव के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही डीसीएम ने ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी तेज लगी कि बाइक पर बैठे अरमान की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद डीसीएम छोड़कर चालक भाग गया, मौके पर आई पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंंचाया और डीसीएम को थाने भिजवाया।