फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 24 Apr 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा मिल के समीप फोरलेन पर सोमवार की रात एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के घोरघटिया गांव निवासी गजेंद्र पांडेय 28 सोमवार की देर रात बाइक से गोरखपुर जा रहा थे। अभी वह हाटा थाना क्षेत्र के ढाढा मिल के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज गति आ रही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी हाटा भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक श्याम पांडेय दो भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह छत्तीसगढ़ में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। दुर्घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें