कोतरहा पुल के समीप अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने के बाद घायलों को अस्पताल भिजवाती पुलिस।
- फोटो : KUSHINAGAR
पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत
छितौनी(कुशीनगर)। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के कोतरहा पुल के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से नेबुआ नौरंगिया सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विशुनपुरा थानाक्षेत्र के जमुआन सोती गांव निवासी पवन, रवि गोंड और सतीश पटेल एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बेलवनिया गांव के कोतरहा पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हनुमानगंज के एसओ संतोष यादव ने बताया कि दुर्घटना में पवन की मौत हो गई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुुताबिक बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।