फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सहकारी समिति खेसिया पर यूरिया के लिए किसानों की लगी कतार

Fri, 01 May 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। किसान सेवा सहकारी समिति खेसिया पर बृहस्पतिवार को यूरिया खाद वितरण के दौरान किसानों की सुबह से ही लंबी लाइन लग गई। खाद लेने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर पहुंच गए। हालांकि वितरण के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही और क्रमवार तरीके से किसानों को यूरिया उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन


समिति के सचिव सुबाष प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 400 बोरी यूरिया खाद केंद्र पर उपलब्ध हुआ था, जिसमें से 220 बोरी का वितरण गुरुवार को कर दिया गया। शेष बची यूरिया खाद का वितरण शुक्रवार को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।

खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में उत्साह के साथ-साथ जल्द से जल्द खाद लेने की चिंता भी देखने को मिली। समिति प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर व्यवस्थित ढंग से खाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें