फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Thu, 07 Nov 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के बेतिया गांव के पास बुधवार की दोपहर पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचे, चालक पिकअप लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ़ गांव निवासी श्याम सुंदर पुत्र भगवत बाइक से जटहां बाजार की तरफ गए थे। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे पडरौना-जटहा मार्ग स्थित बेतिया गांव के पास बाइक सवार सामने से आ रहे तेज गति पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक आसपास के लोग उनकी मदद के लिए पहुंचते, घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर वहां आए कोतवाली के एसआई आकाश गिरी ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर लोगो की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें