पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के कोटवा-घुघली मार्ग पर सोमवार की रात एक बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली में पीछे से भिड़ गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें कोटवा सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
रायपुर खास निवासी मोहित दूबे और रायपुर भैसही निवासी प्रदुम्न बाइक से घुघली घर लौट रहे थे। क्रांति चौराहा के पास अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे खड़ी एक ट्राॅली में पीछे से भिड़ गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कोटवा सीएचसी भेजवाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद