फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिपाहियों पर मारपीट कर रकम लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार/ उजारनाथ। पटहेरवा थान क्षेत्र के गांव अहलादपुर निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य फैयाज अहमद ने पटहेरवा थाने के तीन पुलिसकर्मियों पर पिटाई करने और 25 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। फैयाज ने कहा कि 23 जून को फाजिलनगर पुलिस चौकी के एक सिपाही ने फोन कर पुलिस चौकी पर बुलाया। वह दो दोस्तों के साथ चौकी पर गए तो सिपाही ने जबरन बिठा लिया और फर्जी केस दर्ज कर जेल भेजने की धमकी देते हुए रुपये की मांग करने लगा। चौकी से दो सिपाही थाने लेकर गए और पट्टे से पिटाई कर जेब में रखे दस हजार और एक परिचित से 15 हजार रुपये मांगा कर दिए। रुपये लेने के बाद फर्जी तरीके से शांतिभंग में चालान कर दिया। मेडिकल कराने के बाद पुलिस तमकुहीराज एसडीएम कोर्ट में लेकर पहुंची, जहां से जमानत हुई। फैयाज ने पूरे मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें