फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। नगर क्षेत्र के कप्तानगंज मार्ग पर गंडक कॉलोनी के सामने शनिवार रात आगे चल रहे ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से वार्ड नंबर 21 के पंकज पटेल युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस युवक के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

वार्ड के शिव पटेल ने दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र पंकज पटेल शनिवार रात करीब 10:30 बजे बाइक से पेट्रोल भराने जा रहा था। सिंचाई गंडक कॉलोनी के पास उसके आगे ट्रक चल रहा था। ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया और पंकज बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक में पीछे से जा टकराया। हादसे में पंकज के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल रामकोला सीएचसी पर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायल पंकज को लेकर मेडिकल कॉलेज ले गए। डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें