फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरकर बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर गिरकर बाइक चालक की मौत
विज्ञापन

हाटा (कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के परागपुर मोहल्ले में रहने वाले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सोमवार रात बाइक से घर आते समय एक महिला को टक्कर मार दिया था, जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई थी। एक माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के परागपुर मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय अनिल प्रसाद सोमवार को बहन को उसके घर पहुंचाने गया था। रात में बाइक से वापस आते समय मोहल्ले के सामने पहुंचा ही था कि रास्ते में उसकी बाइक से 45 वर्षीय महिला होशिला देवी से टकरा गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को हाटा सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही अनिल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें